एजेंसी न्यूज

कोहली और स्मिथ जैसा बनने के करीब है बाबर : मिसबाह

मिसबाह ने यूट्यूब चैनल ‘क्रिकेट बॉज’ को दिये गये साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे तुलना पसंद नहीं है लेकिन बाबर अभी विराट कोहली, स्टीव स्मिथ या जो रूट जैसा बल्लेबाज बनने के बेहद करीब है। ’’

कोहली और स्मिथ जैसा बनने के करीब है बाबर : मिसबाह

कराची, 25 मई पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक का मानना है कि बाबर आजम का विश्वस्तरीय बल्लेबाज बनना तय है कि तथा वह भारतीय कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ जैसा बनने के बेहद करीब है।

मिसबाह ने यूट्यूब चैनल ‘क्रिकेट बॉज’ को दिये गये साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे तुलना पसंद नहीं है लेकिन बाबर अभी विराट कोहली, स्टीव स्मिथ या जो रूट जैसा बल्लेबाज बनने के बेहद करीब है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने काम पर पूरा ध्यान देता और अगर आप कोहली से बेहतर बनना चाहते हैं तो आपको अपने कौशल, फिटनेस और खेल पर उससे कड़ी मेहनत करनी होगी। ’’

पच्चीस वर्षीय बाबर को पिछले साल अक्टूबर में आस्ट्रेलियाई श्रृंखला से पहले पाकिस्तान टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। अब उन्हें वनडे टीम की कमान भी सौंप दी गयी है।

मिसबाह ने कहा, ‘‘हमने प्रयोग के तौर पर उन्हें टी20 कप्तान बनाया था। हम देखना चाहते कि वह इस चुनौती को कैसे स्वीकार करते हैं। हम सभी इस पर सहमत हैं कि उन्होंने बहुत अच्छी भूमिका निभायी और उसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि विश्व का शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल होने के कारण वह आगे बढ़कर नेतृत्व करता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपके पास बाबर जैसा खिलाड़ी हो तो फिर बाकी टीम को प्रेरित करना आसान हो जाता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).