कोरोना महामारी: तमिलनाडु में ब्यूटी पार्लर, हजाम व स्पा वालों से ग्राहकों का आधार नंबर लेने को कहा गया
तमिलनाडु में नाई और ब्यूटी पार्लर वालों से कहा गया है कि वे ग्राहकों के आधार कार्ड का विवरण लें. सरकार ने ऐसा कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर किया है. हजामत की दुकान, ब्यूटी पार्लर और स्पा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक, उन्हें ग्राहकों के नाम, पते, आधार और मोबाइल नंबर का रेकॉर्ड रखना है.