जयपुर, दो जून राजस्थान के मुकुंदरा बाघ अभयारण्य में दो शावक दिखे हैं।
अभयारण्य से दो बाघों को दो वर्ष पूर्व रणथम्भौर राष्ट्रीय अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया था।
यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: तमिलनाडु में ब्यूटी पार्लर, हजाम व स्पा वालों से ग्राहकों का आधार नंबर लेने को कहा गया.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को दो शावकों की तस्वीर के साथ ट्वीट कर कहा कि दो जून को मुकुंदरा बाघ अभयारण्य में बाघिन के दो शावकों के बारे में एक बार फिर अच्छी खबर मिली है।
कोटा की दक्षिण पूर्वी सीमा पर स्थित मुकुंदरा अभयारण्य के उप वन संरक्षक (वन्यजीव) टी मोहन राज, रेंज अधिकारी माकन लाल शर्मा और वन रक्षक विनोद मीणा ने सोमवार को शावकों को देखा था।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के हिमाचल प्रदेश में 5 नए मामले पाए गए: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मुकुदंरा के उप वन संरंक्षक टी मोहन राज ने बताया कि दो बाघों और दो बाघिनों को रणथम्भौर राष्ट्रीय अभयारण्य से मुकुंदरा बाघ अभयारण्य में 18 दिसम्बर 2018 को स्थानांतरित किया गया था। उनमें से एक ‘एमटी-2’ नामक बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है।
पिछले सप्ताह सोमवार को अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य में तीन शावकों को कैमरे में कैद किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY