देश की खबरें | गायत्री कुमार को ब्रिेटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया
जियो

नयी दिल्ली, दो जून विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अनुभवी राजनयिक गायत्री आई कुमार को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

वर्ष 1986 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी कुमार रुचि घनश्याम की जगह लेंगी।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: तमिलनाडु में ब्यूटी पार्लर, हजाम व स्पा वालों से ग्राहकों का आधार नंबर लेने को कहा गया.

वर्तमान में कुमार बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय यूनियन में बतौर भारतीय राजदूत सेवाएं दे रही हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, '' जल्द ही उनके पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है।''

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के हिमाचल प्रदेश में 5 नए मामले पाए गए: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ब्रिटेन के शक्तिशाली यूरोपीय यूनियन से बाहर आने के बाद कुमार की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत ब्रिटेन से द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने की ओर अग्रसर है।

अपने 30 वर्षीय लंबे कार्यकाल में कुमार पेरिस, काठमांडू, लिस्बन और जिनेवा के अलावा कई भारतीय मिशन में सेवाएं दे चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)