कोलकाता, दो जून कोलकाता में वाम समर्थित एसएफआई और डीवाईएफआई के सदस्यों ने मिनेसोटा में अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में हुई हत्या के विरोध में शहर के अमेरिकन सेंटर के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।
एसएफआई के सचिव श्रीजन भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हम अमेरिका में नस्ली हमलों का विरोध कर रहे हैं।’’
यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: तमिलनाडु में ब्यूटी पार्लर, हजाम व स्पा वालों से ग्राहकों का आधार नंबर लेने को कहा गया.
माकपा के छात्र और युवा संगठनों के लगभग 60 सदस्यों ने शहर के बीचों-बीच चौरंगी इलाके में अमेरिकन सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने ट्रंप के विरोध में नारे लगाए और अमेरिका में नस्ली भेदभाव के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के हिमाचल प्रदेश में 5 नए मामले पाए गए: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
प्रदर्शनकारियों ने अश्वेतों और अन्य नस्ली अल्पसंख्यकों से कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ पूरे अमेरिका में हो रहे प्रदर्शनों के साथ एकजुटता व्यक्त करने वाले संदेश भी दिए।
पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन 30 मिनट तक चला और यातायात बाधित नहीं हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY