ईटानगर, दो जून अरूणाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट पर 19 जून को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की।
यह सीट 23 जून को खाली होगी।
यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: तमिलनाडु में ब्यूटी पार्लर, हजाम व स्पा वालों से ग्राहकों का आधार नंबर लेने को कहा गया.
राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी. जे. भट्टाचार्य की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नामांकन करने की अंतिम तारीख नौ जून तय की गई है और दस जून को उनकी जांच होगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 जून है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के हिमाचल प्रदेश में 5 नए मामले पाए गए: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिसूचना में बताया गया है कि चुनाव की प्रक्रिया 22 जून तक पूरी होगी और जरूरत पड़ने पर राज्य विधानसभा में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
कांग्रेस के मुकुट मिथि वर्तमान में इस सीट से राज्यसभा के सदस्य हैं।
अरूणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41, जद (यू) के सात, कांग्रेस के चार, नेशनल पीपुल्स पार्टी के चार विधायक हैं और एक विधायक पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल के हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY