ओडिशा में 30 जून तक बंद रहेंगे धार्मिक स्थल, मॉल, होटल: राज्य सरकार
ओडिशा में सभी धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्तरां कोविड-19 परिदृश्य के मद्देनजर 30 जून तक बंद ही रहेंगे. राज्य सरकार ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी है. हालांकि राज्य सरकार द्वारा जारी नयी अधिसूचना में कहा गया है कि धार्मिक स्थल 30 जून तक बंद रहेंगे. राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश 30 जून तक वैध है और इसका सख्ती से क्रियान्वयन होना चाहिए.