एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीआरपीएफ में कोविड-19 से एक और मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)’ में कोविड-19 से एक और मौत हुई है, जिससे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले सीआरपीएफ कर्मियों की कुल संख्या चार हो गई है।

देश की खबरें | सीआरपीएफ में कोविड-19 से एक और मौत
जियो

नयी दिल्ली, आठ जून देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)’ में कोविड-19 से एक और मौत हुई है, जिससे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले सीआरपीएफ कर्मियों की कुल संख्या चार हो गई है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा विभाग के प्रमुख जनरल बिपिन रावत और तीन सेवाओं के प्रमुखों से की मुलाकात: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान ने कोविड-19 संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग में 90वीं बटालियन में एक नर्सिंग सहायक के रूप में कार्यरत एक जवान की रविवार रात श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान में मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज, कहा- हर कोई सीमाओं की वास्तविकता जानता है.

उसे पांच जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। सांस लेने में तकलीफ होने की गंभीर समस्या के साथ उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि जवान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था और 1996 में सीआरपीएफ में शामिल हुआ था।

सीआरपीएफ में कोविड-19 के कारण यह चौथी मौत है, जबकि पूरे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) या अर्धसैनिक बलों में 12वीं मौत है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के चार जवानों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है, जबकि सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों और सशस्त्र सीमा बल तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक-एक जवान की मौत हुई है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सीएपीएफ में कोरोना वायरस के 1,550 से अधिक मामले हैं, जिनमें से 1,100 से अधिक कर्मी ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).