देश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज, कहा- हर कोई सीमाओं की वास्तविकता जानता है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा यह दावा करने के बाद कि अपनी सीमाओं की रक्षा करने वाला अमेरिका और इजरायल के बाद भारत ही एकमात्र देश है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को उन पर एक चुटकी ली. उन्होंने कहा, "हर कोई सीमाओं की वास्तविकता जानता है". 3 जून को, राहुल गांधी ने लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाया था.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज, कहा- हर कोई सीमाओं की वास्तविकता जानता है
अमित शाह और राहुल गांधी (Photo Credits: PTI/Twitter)

नई दिल्ली, 8 जून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा यह दावा करने के बाद कि अपनी सीमाओं की रक्षा करने वाला अमेरिका और इजरायल के बाद भारत ही एकमात्र देश है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को उन पर एक चुटकी ली. उन्होंने कहा, "हर कोई सीमाओं की वास्तविकता जानता है". राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "सभी लोग सीमाओं की वास्तविकता जानते हैं, लेकिन 'शाह-याद' (शायद) यह किसी के दिल को खुश रखने के लिए एक अच्छा विचार है."

रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था, "भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है और भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में अमेरिका, इजराइल के बाद है."

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान दो दिनों में 9 आतंकवादी ढेर, सेना का एक जवान मामूली रूप से घायल

3 जून को, राहुल गांधी ने लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाया था. उन्होंने ट्वीट किया था, "क्या भारत सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि कोई चीनी सैनिक भारत में नहीं आया है?"

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).