जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं के लिए निकासी सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) के खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए रिजर्व बैंक ने उनके खातों से निकासी की सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है। हालांकि, इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने इस सहकारी बैंक पर नियामकीय अंकुश छह महीने के लिए और बढ़ाकर 22 दिसंबर तक कर दिया है।