देश की खबरें | मुंबई से 184 प्रवासियों को लेकर चार्टर्ड विमान उत्तराखंड पहुंचा
जियो

जॉलीग्रांट पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक शांति चमोली ने बताया कि महाराष्ट्र के प्रवासियों को लेकर चार्टर्ड विमान हवाई अड्डे पर पहुंचा जिसके बाद उन्हें बाहर खडी बसों के जरिए गंतव्य की ओर रवाना किया गया ।

मुंबई तथा पुणे में रहने वाले प्रवासियों के लिए उत्तराखंड में अपने घर लौटने का यह सपना मुंबई में सांस्कृतिक तथा अन्य क्षेत्रों में सक्रिय सामाजिक संगठन 'कौथिग' तथा बंगलुरू स्थित नेशनल लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रों की अर्काजा सिंह की अगुवाई वाली एक टीम के सम्मिलित प्रयासों से संभव हो पाया ।

यह भी पढ़े | झारखंड: राज्यसभा चुनाव में शिबू सोरेन और बीजेपी के दीपक प्रकाश जीते: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कौथिग संगठन के अध्यक्ष केशर सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके संगठन ने कोविड- 19 के दौर में अपने घर लौटने के इच्छुक लोगों का डाटा तैयार किया और अर्काजा सिंह की टीम ने विमान तथा बसों की व्यवस्था करवाई ।

उन्होंने बताया कि प्रवासियों में 70 से ज्यादा पुणे तथा आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले थे जिन्हें पहले बसों के माध्यम से मुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचाया गया ।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions: सर्वदलीय बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- अब भी जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है.

मुंबई के ठाणे में रहने वाले योगेश्वर प्रसाद भट्ट अपने घर आकर बहुत खुश है । पिछले तीन माह से कोरोना संकट के चलते दहेसर स्थित बिग बाजार का स्टोर बंद होने के कारण 35 वर्षीय भट्ट का काम छूट गया और उसके बाद से ही वह अपने घर आने के लिए प्रयासरत थे ।

भट्ट ने बिष्ट तथा अन्य लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना संकट में उनकी टीम ने गरीब लोगों को नि:शुल्क घर पहुंचाकर अच्छा काम किया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)