हैदराबाद, 19 जून तेलंगाना सरकार ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल और 19 अन्य जवानों के परिजन को शुक्रवार को अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा करने वाले बलों को यह संदेश दिया जाना चाहिए कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के मुंबई में 1269 नए मरीज पाए गए, 114 की मौत: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार शहीद कर्नल बी संतोष बाबू के परिवार को पांच करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देगी और बाकी शहीद जवानों के परिजन को 10 - 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सीमा पर जारी गतिरोध के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि केंद्र और अन्य राज्य सरकारों को भी शहीदों के परिजन की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
बयान के मुताबिक, तेलंगाना के शहीद कर्नल की पत्नी को समूह-1 की सरकारी नौकरी के साथ ही एक आवासीय भूखंड भी दिया जाएगा।
राव ने कहा कि 19 शहीद जवानों के परिवारों को दस दस लाख रुपये रक्षा मंत्री के माध्यम से दिए जाएंगे।
शफीक मनीषा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY