देश की खबरें | उत्तरप्रदेश में हाईस्कूल में 83 . 31 और इंटर में 74 . 63 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडियट के परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कहा, ''हाईस्कूल परीक्षा में 27 लाख 53 हजार 185 संस्थागत और 19, 471 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हुए । कुल 27, 72, 656 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए । इनमें से 22, 97, 140 संस्थागत और 12, 662 व्यक्तिगत यानी कुल 23, 09, 802 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं ।''