अमरावती,27जून आंध्र प्रदेश के नांनदयाल शहर में एसपीवाई एग्रो इंडस्ट्रीज के संयंत्र में शनिवार को मरम्मत कार्य के दौरान पाइपलाइन में विस्फोट होने से फैक्टरी के प्रबंधक की मौत हो गई।
कुरनूल जिले के आयुक्त जी वीरापंडियन ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | दिल्ली: सर गंगाराम हॉस्पिटल में तीन महीने बाद 1 जुलाई से फिर शुरू होंगी OPD सुविधाएं.
उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद चार कर्मचारी सकुशल वहां से निकल गए।
आयुक्त ने बताया,‘‘ विस्फोट के तत्काल बाद वहां धुआं छा गया लेकिन पाइप में मौजूद अमोनिया गैस फैली नहीं। अग्निशमन अभियान चलाया गया और स्थिति नियंत्रण में है।’’
उन्होंने बताया कि फैक्टरी का महा प्रबंधक श्रीनिवासुलू (50) विस्फोट के वक्त वहां से भाग नहीं पाये और उनकी मौत हो गयी।
एसपीवाई एग्रो के प्रबंध निदेशक एस श्रीधर रेड्डी ने बताया कि उच्च दबाव के चलते एक वॉल्व में विस्फोट हुआ लेकिन कोई गैस लीक नहीं हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY