देश की खबरें | राजकोट: 2024 में हुए टीआरपी गेम ज़ोन अग्निकांड में 15 आरोपियों के खिलाफ अदालत ने आरोप तय किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट शहर में मई 2024 में हुए टीआरपी गेम ज़ोन अग्निकांड के सिलसिले में यहां की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को 15 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए, जिनमें गैर-इरादतन हत्या से संबंधित धारायें भी शामिल हैं। इस अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हो गयी थी।