एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने मणिपुर के राज्यपाल को राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। राजभवन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

देश की खबरें | शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने मणिपुर के राज्यपाल को राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया

इंफाल, 17 जुलाई पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। राजभवन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

राजभवन में हुई बैठक के दौरान, सेना अधिकारियों ने भल्ला को पूर्वोत्तर में समग्र सुरक्षा परिदृश्य के बारे में भी जानकारी दी।

इन अधिकारियों में जीओसी स्पीयर कोर, लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर और आईजीएआर दक्षिण, मेजर जनरल रावरूप सिंह भी शामिल थे।

बैठक के दौरान, ‘जीओसी-इन-सी’ ने राज्यपाल को डूरंड कप 2025 के आगामी 134वें संस्करण की तैयारियों और इंतजाम के बारे में जानकारी दी, जो 30 जुलाई से 12 अगस्त तक इंफाल में आयोजित किया जाएगा।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि वायुसेना के विमान से इंफाल हवाई अड्डा पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय सैन्य नेतृत्व के साथ समीक्षा बैठकें भी कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दौरा क्षेत्र में सुरक्षा और संचालन तैयारियों के नियमित आकलन का हिस्सा है।’’

मई 2023 से मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के लोगों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं तथा हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).