विदेश की खबरें | तथ्यों की जांच : वायरस के 99 प्रतिशत मामलों को मामूली बताने का ट्रंप का दावा गलत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैश्विक महामारी की गंभीरता को कमतर आंकने वाले ट्रंप के कई बयानों में से एक में हाल ही में उन्होंने घोषणा की थी कि कोविड-19 के 99 प्रतिशत मामले नुकसानदेह नहीं हैं। यह दावा अमेरिका में हुई करीब 1,30,000 लोगों की मौत की हकीकत और विज्ञान की नजर से कोसों दूर है। ट्रंप ने मरीजों को कृत्रिम श्वसन मशीनें (वेंटिलेटर) लगाए जाने की जरूरत को भी एक तरह से खारिज किया।