मुंबई, छह जुलाई बॉलीवुड फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को बांद्रा पुलिस थाने गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भंसाली ने राजपूत को फिल्मों की पेशकश की थी किंतु संभवत: तारीख के मुद्दे के कारण वे दोनों एक साथ काम नहीं कर पाए
यह भी पढ़े | मुम्बई, ठाणे में 100 मिमी से अधिक बारिश.
भंसाली अपने कानूनी सहायकों के साथ बांद्रा पुलिस थाना पहुंचे।
बांद्रा पुलिस राजपूत की आत्महत्या के मामले में उनके अवसाद के पीछे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसमें पेशेगत प्रतिद्वंद्विता का कोण भी शामिल है।
यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश बना शत-प्रतिशत घरों को गैस कनेक्शन देने वाला देश का पहला राज्य: मुख्यमंत्री.
पुलिस ने अब तक इस मामले में 28 लोगों के बयान दर्ज किये हैं। 34 वर्षीय राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी।
राजपूत ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'राब्ता', 'छिछोरे', 'केदारनाथ' और 'सोनचिरैया' जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY