सिंगापुर, छह जुलाई सिंगापुर में पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए दो आई पैड को दुकान पर गिरवी रख कर धन लेने का दोषी पाए जाने पर भारतीय मूल की एक महिला पुलिसकर्मी को सोमवार को सात महीने जेल की सजा सुनाई गई।
अदालत को बताया गया कि 37 वर्षीय हेमवती गुणशेखरन ने पुलिस द्वारा जारी किए गए 646 अमेरिकी डॉलर मूल्य के दो आई पैड एक दुकान में गिरवी रखे जिसके लिए उसे 215 अमेरिकी डॉलर मिले।
यह भी पढ़े | चीन का सनसनीखेज आरोप- हमारा डेटा चोरी कर रहा है आस्ट्रेलिया.
द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के अनुसार महिला पुलिसकर्मी आई पैड को वापस नहीं ले सकी जिसके बाद उन्हें अन्य लोगों को बेचा गया।
मुकदमा चलने के बाद न्यायाधीश सेलिना इशाक ने पिछले महीने महिला पुलिसकर्मी को दोषी पाया था।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2,31,000 के पार.
उप लोक अभियोजक फू शी हाओ ने अदालत में बताया कि गुणशेखरन पुलिस के जिस विभाग में तैनात थी वहां ड्यूटी के दौरान काम करने के लिए दो आई पैड दिया गया था जिसे गुणशेखरन ने आठ दिसंबर 2016 को मोबाइल की एक दुकान पर गिरवी रख कर धन प्राप्त किया।
बाद में वरिष्ठ पुलिसकर्मियों द्वारा मांगे जाने पर वह आई पैड प्रस्तुत नहीं कर सकी जिसके बाद उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY