खेल की खबरें | एथलीट से दुर्व्यवहार मामले की जांच करेंगे दक्षिण कोरियाई अधिकारी

सियोल, छह जुलाई दक्षिण कोरिया के शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए सरकार और खेल निकायों को सूचित कियाकि वे ट्रायथलॉन की खिलाड़ी की मौत और टीम के कोच, चिकित्सक और सहकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की उसकी शिकायत की जांच करेंगे।

बाइस साल की चोइ सुक-हियोन को पिछले महीने मृत पाया गया था। उसने मौत से पहले अपनी मां के मोइबल पर मैसेज भेज कर पर उन लोगों के कथित अपराधों का खुलासा करने के लिए कहा था जिन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।

यह भी पढ़े | विनोद राय ने किया खुलासा, कहा- टीम इंडिया के कोच पद के लिए राहुल द्रविड़ से हुई थी बात, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया.

मीडिया में अधिकारियों की लापरवाही की खबर आने के बाद देश में इस मामले ने तूल पकड़ा। इस बात को लेकर लोगों ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर की कि चोई ने कई सरकारी और खेल संगठनों के समक्ष कथित दुर्व्यवहार को लेकर याचिकाएं दर्ज की थीं लेकिन अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई नहीं की।

सोमवार को खेल मंत्री पार्क यांग-वू ने एक संसदीय समिति की बैठक में कहा कि वह उसकी मौत की ‘पूरी जिम्मेदारी लेते हैं’ और शोकाकुल परिवार तथा दक्षिण कोरिया की जनता से माफी की मांग करते हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI आईपीएल 13 की तैयारी करेगी शुरू, ICC द्वारा T20 वर्ल्ड कप पर जल्द नहीं लिए जा रहे फैसले से बोर्ड नाखुश.

इस बैठक में उप-खेल मंत्री चोई यून-ही ने बताया कि मामले की जांच के लिए पिछले सप्ताह एक 20-सदस्यीय जांच दल गठित की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम मामले की पूरी गहराई से जांच करेंगे। हम चोइ सुक-हियोन की मौत के जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)