देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को श्रमिक कल्याण सेस फंड के संबंध में याचिका पर जवाब देने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को एक जनहित याचिका पर 10 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है । इस याचिका में राष्ट्रीय राजधानी में प्रवासी और निर्माण मजदूरों के लिए 3,200 करोड़ रुपये के सेस फंड में कथित अनियमितता की सीबीआई जांच कराने की मांग की गयी है।