देश की खबरें | तेलंगाना में पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद माओवादियों के दो समूह फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के जंगली इलाकों में पुलिस के साथ गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के दो समूहों के सदस्य फरार हो गए, जिसके बाद उन्हें पकड़ने का अभियान तेज कर दिया गया है। फरार सदस्यों में एक वरिष्ठ सदस्य भी है, जिसपर 25 लाख रुपये का इनाम है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।