एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब पुलिस करीब 800 आईटी, कानूनी फोरेंसिक, वित्त मामलों के विशेषज्ञों की भर्ती करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस अपनी जांच को और अधिक अत्याधुनिक बनाने के लिये आईटी/डिजिटल, कानूनी फोरेंसिक क्षेत्रों से करीब 800 विशेषज्ञों की भर्ती करेगी।

देश की खबरें | पंजाब पुलिस करीब 800 आईटी, कानूनी फोरेंसिक, वित्त मामलों के विशेषज्ञों की भर्ती करेगी

चंडीगढ़, 15 जुलाई पंजाब पुलिस अपनी जांच को और अधिक अत्याधुनिक बनाने के लिये आईटी/डिजिटल, कानूनी फोरेंसिक क्षेत्रों से करीब 800 विशेषज्ञों की भर्ती करेगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया गया है कि पंजाब जांच ब्यूरो के लिये 798 विशेषज्ञों की सादे कपड़ों वाले नागरिक सहायता कर्मी के रूप में सीधी भर्ती की जाएगी। पंजाब पुलिस विभाग के पुनर्गठन के परिणामस्वरूप यह किया जाएगा। पुनर्गठन की मंजूरी पंजाब मंत्रिमंडल ने दी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा जारी: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया है, ‘‘अमरिंदर सिंह नीत मंत्रिमंडल ने पंजाब पुलिस के जांच कार्य को अधिक गुणवत्ता वाली अत्याधुनिक तकनीक देने के लिये आईटी/डिजिटल, कानूनी फोरेंसिक एवं वित्त क्षेत्र के विशेषज्ञों की भर्ती करने वाली भारत की प्रथम पुलिस बनाने का मार्ग बुधवार को प्रशस्त कर दिया। ’’

बयान में कहा गया है कि पुनर्गठन के बाद ब्यूरो 4,849 मौजूदा पदों को समाप्त कर उप निरीक्षक/ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती करेगा। इससे राज्य के खजाने पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़े | राजस्थान कांग्रेस का असर उत्तर प्रदेश में भी मिल सकता है देखने को, यूथ नेता जितिन प्रसाद हो सकते हैं बागी!.

तकनीकविदों को शामिल किये जाने से जांच प्रक्रिया में बदलाव आएगा। यह एनडीपीएस मामलों में जांच की गुणवत्ता बेहतर करने में मदद करेगा।

मंत्रिमंडल ने पंजाब पुलिस जांच कैडर अधीनस्थ रैंक (नियुक्ति एवं सेवा शर्तें) नियम,2020 को मंजूरी दी है, ताकि पंजाब ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन कैडर के अधीनस्थ रैंक की भर्ती/ नियुक्ति एवं सेवा शर्तों का नियमन किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).