देश की खबरें | दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल मृत पायी गई

नयी दिल्ली, 15 जुलाई तिहाड़ जेल में तैनात दिल्ली पुलिस की एक 23 वर्षीय महिला कांस्टेबल बुधवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव में अपने किराए के आवास पर मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को शक है कि पीड़िता के किसी परिचित ने ही उसकी हत्या की होगी।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने कहा- जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वह जा सकता है, बयान पर अब रणदीप सुरजेवाला ने दी सफाई.

उन्होंने बताया कि उसके माता-पिता हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रहते थे जबकि वह किराए के मकान में दिल्ली में रहती थी।

वह 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई और वर्तमान में दिल्ली सशस्त्र पुलिस की तीसरी बटालियन के साथ तैनात थीं।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 7975 नए मरीज पाए गए, 233 की मौत: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे तिहाड़ जेल में ड्यूटी अधिकारी के कार्यालय में रोजनामचा भरने के काम पर लगाया गया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेंद्र आर्य ने कहा, ‘‘मौके पर पहुंचने पर, पुलिस को महिला कांस्टेबल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया।’’

उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने तिहाड़ जेल में एक बजे से सात बजे की शिफ्ट में काम किया। उसने मंगलवार को तिहाड़ में ड्यूटी की और शाम सात बजे अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद घर के लिए रवाना हो गई।

पुलिस अपराधी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने कहा कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद चल जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)