यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के नेताओं ने की कोरोना वायरस कोष पर एकता की अपील
तीन दिनों की वार्ता का कोई निष्कर्ष न निकलने के बाद, मिशेल ने आधिकारिक भोज के दौरान कोविड-19 के कारण गुट पर आई अभूतपूर्व मंदी और दुनिया भर में मरने वाले 6,00,000 लोगों का मद्दा उठाकर सबको प्रभावित करने की कोशिश की. पारंपरिक रूप से शक्तिशाली माना जाने वाला फ्रांस-जर्मनी का गठबंधन भी गुट के 27 झगड़ालु राष्ट्रों को एक मुद्दे पर सहमत नहीं कर पा रहा है.