एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के कारण सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 74.92 के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ

मुंबई, 20 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के कारण सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 74.92 के स्तर पर आ गया।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.02 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत और विदेशी मुद्रा की आवक ने रुपये का समर्थन किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 96.08 पर आ गया।

इसबीच 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 370.11 अंक बढ़कर 37,390.25 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 108.35 अंक बढ़कर 11,010.05 पर था।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 697.08 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 42.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 11 लाख से अधिक हो चुकी है और मौत का आंकड़ा 27,000 से ऊपर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).