देश की खबरें | कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद काम पर लौटे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 जुलाई कोविड-19 से स्वस्थ हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सोमवार से अपना कामकाज शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी।

जैन लगभग एक माह बाद काम शुरू करेंगे।

यह भी पढ़े | असम में बाढ़ के कारण 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत और बचाव कार्य जारी: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जैन के 17 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उनकी गैरमौजूदगी में, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैन के स्वास्थ्य एवं गृह विभाग व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन स्वस्थ हो गए हैं। वह आज से काम पर लौटेंगे। वह अस्पतालों का दौरा करने और स्वास्थ्य कर्मियों एवं मरीजों से मुलाकात को लेकर हमेशा क्षेत्र में रहते हैं।”

यह भी पढ़े | Meghalaya 10th Result 2020 Declared: मेघालय बोर्ड ने 10वीं के नतीजे किए घोषित, megresults.nic.in पर करें चेक.

उन्होंने कहा, “वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। एक महीने बाद, आज वह काम पर लौटे। सत्येंद्र आपका फिर से स्वागत है और शुभकामनाएं।”

मंत्री को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था। उन्हें 26 जून को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)