सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्य की सरकारों से पराली जलाने से रोकने के लिए किए गए प्रबंधों की पूछताछ की
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकारों से पराली जलाने से रोकने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रबंधों के बारे में पूछा है. पराली जलाना इन राज्यों में प्रदूषण का एक बड़ा स्रोत है. पीठ में न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी भी शामिल हैं