एजेंसी न्यूज

Petrol and Diesel Price: विमान ईंधन तीन प्रतिशत महंगा, डीजल-पेट्रोल और रसोईं गैस की कीमत में बदलाव नहीं

विमान टर्बाइन ईंधन के भाव में दो महीनें में यह लगातार पांचवीं वृद्धि है. डीजल, पेट्रोल और रसाईं गैस के भाव पिछले स्तर पर बने हुए हैं. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को जारी मूल्य समीक्षा संबंधी एक अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में विमान ईंधन का भाव 1304.25 रुपये प्रति हजार लीटर या तीन प्रतिशत बढ़ा कर 43,932.53 रुपये प्रति किला लीटर कर दिया गया है.

Petrol and Diesel Price: विमान ईंधन तीन प्रतिशत महंगा, डीजल-पेट्रोल और रसोईं गैस की कीमत में बदलाव नहीं
पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 1 अगस्त: तेल कंपनियों ने विमान ईंधन का भाव शनिवार को तीन प्रतिशत बढा दिया. विमान टर्बाइन ईंधन के भाव में दो महीनें में यह लगातार पांचवीं वृद्धि है. डीजल-पेट्रोल (Petrol-Diesel) और रसाईं गैस के भाव पिछले स्तर पर बने हुए हैं. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को जारी मूल्य समीक्षा संबंधी एक अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में विमान ईंधन का भाव 1304.25 रुपये प्रति हजार लीटर या तीन प्रतिशत बढ़ा कर 43,932.53 रुपये प्रति किला लीटर कर दिया गया है.

पिछली बार गत 16 जुलाई को विमान ईंधन का भाव 1.5 प्रतिशत (635.47 रुपये प्रति हजार लीटर) बढ़ाया गया था. पिछली चार बार की मूल्य समीक्षा में विमान ईंधन का भाव प्रति हजार लीटर कुल मिला कर 22,483.91 रुपये बढ़ गया था. दिल्ली में पेट्रोल का भाव एक माह से 80.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

यह भी पढ़ें: बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर ICCR द्वारा वेबिनार ‘लोकमान्य तिलक: स्वराज से आत्मनिर्भर भारत’ का आयोजन, गृहमंत्री अमित शाह ने की शिरकत

पेट्रोल इससे पहले सात जून से 29 जून के बीच इसमें कुल मिला कर 9.17 रुपये और डीजल सात जून से कुल 12.15 रुपये महंगा हुआ था. रसोईं गैस की दर भी एक जुलाई के बाद नहीं बढ़ी है. एक जुलाई को गैर सब्सिडी वाला 14.2 किलो गैस का सिलेंडर दिल्ली में एक रुपये बढ़ा कर 594 रुपये के भाव कर दिया गया था.

रसोईं गैस फरवरी में 858.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गयी थी. ग्राहकों को साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है. पेट्रोल और डीजल के भाव की समीक्षा दैनिक और विमान ईंधन की समीक्षा पाक्षिक आधार पर की जाती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).