देश की खबरें | अब तक 3.52 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हुई, कोविड-19 के मामलों की पुष्टि की औसत दर में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले छह दिन में लगातार कोविड-19 के लिए रोजाना आठ लाख से अधिक नमूनों की जांच के साथ देश में अब तक कुल 3.52 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है, वहीं संक्रमण के मामलों की पुष्टि की दैनिक औसत दर पिछले सप्ताह कम होकर 7.67 प्रतिशत हो गयी है, जो तीन से नौ अगस्त के बीच 9.67 प्रतिशत थी। केंद्र सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।