देश की खबरें | मोदी ने मोर को दाना खिलाते अपना वीडियो किया साझा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपने आधिकारिक आवास पर सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान मोर को दाना खिलाते दिख रहे हैं।

एक मिनट और सैंतालिस सैकंड के एक इस वीडियो में प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास से कार्यालय तक टहलने की कुछ झलकियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Uttarakhand: घायल महिला के लिए देवदूत बने ITBP के जवान, स्ट्रेचर पर लेकर 40 किलो मीटर पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल- देखें वीडियो.

सूत्रों का कहना है कि सुबह की सैर के दौरान प्रधानमंत्री अक्सर मोरों के साथ समय व्यतीत करते हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री का पर्यावरण से जुड़े मुद्दों से गहरा लगाव रहा है और इस विषय पर उन्होंने दो किताबें भी लिखी हैं।

उनके मुताबिक अपने आवास पर प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में पाये जाने वाले कुछ ढांचे भी निर्मित करवाएं हैं ताकि पक्षी वहां अपना घोंसला बना सकें।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- बीजेपी का अध्यक्ष तीन साल में बदल जाता है, लेकिन कांग्रेस….

वीडियो के साथ प्रधानमंत्री ने एक हिंदी कविता ‘‘भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर’’ भी साझा की। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो डाली और बाद में उन्होंने ट्वीटर पर भी इसे साझा किया।

सूत्रों का कहना है कि पर्यावरण पर अपनी दृष्टि का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने जिन दो किताबों की रचना की है वे हैं ‘‘कनवीनिएंट एक्शन: गुजरात्स रिस्पांस टू चैलेंजेस ऑफ क्लाइमेट चेंज’’ और ‘‘कनवीनिएंट एक्शन-कंटीन्यूटी फॉर चेंज’’।

उनकी एक अन्य पुस्तक का नाम है ‘‘आंख आ धन्य छे’’। यह पुस्तक प्रकृति पर लिखी गई कविताओं का संकलन है। मूल रूप से यह पुस्तक गुजराती लिखी गई है जिसका बाद में कई अन्य ओं में भी अनुवाद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)