देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से 86 मरीजों की मौत, 8,601 नये मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 8600 से अधिक मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा सोमवार को 3,61,712 पर पहुंच गया । प्रदेश में एक जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है जबकि तीन और जिलों में यह संख्या 30 हजार को पार कर गयी है।