देश की खबरें | केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईओएस को परीक्षा प्रक्रिया में सुधार करने को कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) को अपनी परीक्षा प्रकिया में सुधार करने की जरूरत है ताकि संस्थान की निष्ठा पर कोई सवाल नहीं उठे ।

उन्होंने एनआईओएस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह टिप्पणी की । बैठक में स्कूल शिक्षा सचिव अनिता करवाल भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Coroana Positve: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बैठक के दौरान मंत्री ने परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि अगर हमें संस्थान के भीतर कोई अनियमितता मिलेगी तो हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने एनआईओएस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि संस्थान के परीक्षा केंद्रों के खिलाफ कोई भी शिकायत मिलने पर जल्द से जल्द उसका समाधान करना चाहिए ।’’

बयान में कहा गया, ‘‘मंत्री ने एनआईओएस के अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया में सुधार लाने का निर्देश दिया ताकि प्रतिष्ठित संस्थान की निष्ठा पर कोई सवाल ना उठे । देश भर में सभी केंद्रों के बारे में विस्तृत सूचना और संपर्क को लेकर एक डैसबोर्ड तैयार करने का सुझाव दिया गया।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के पजांब में 1516 नए मामले, राज्य में अब तक 1129 लोगों की मौत: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक के दौरान एनसीईआरटी की तर्ज पर एनआईओएस का पाठ्यक्रम तैयार करने को कहा गया ताकि छात्रों में विषयों की अच्छी समझ बने।

बयान में कहा गया, ‘‘मंत्री ने कोविड-19 संकट के दौरान एनआईओएस के कार्यों की भी समीक्षा की । एनआईओएस के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि छात्रों के लिए चार चैनल चलाए जा रहे हैं । इनमें से दो चैनल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के लिए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)