देश की खबरें | न्यायविदों और नेताओं ने जेटली को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण जेटली को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर कानूनी पेशे से जुड़ी कई हस्तियों और नेताओं ने सोमवार को श्रद्धांजलि दी और उन्हें ‘‘महान एवं प्रतिभाशाली वकील’’ के तौर पर याद किया।

कानूनी पेशे से जुड़े लोगों ने उनकी अनुपस्थिति को कानून के पेशे के लिए बड़ी हानि बतायी । जेटली का पिछले वर्ष 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | रायगढ़ इमारत हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF डायरेक्टर से की बात, हर संभव मदद का निर्देश: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जेटली द्वारा दिया गया प्रत्येक भाषण शिक्षाप्रद है। उन्होंने कहा, ‘‘संसद में वह जब भी बोलने के लिए खड़े होते थे, हर कोई उन्हें सावधानीपूर्वक सुनता था।’’

वह अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् की तरफ से आयोजित वेबिनार में बोल रहे थे।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

सोलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह मार्गदर्शक थे और उनका निधन व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बड़ी क्षति थी।

पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी ने उन्हें परिवार के व्यक्ति के रूप में याद किया और कहा कि वह हर किसी की काफी मदद करते थे, चाहे उसे जानते हों या नहीं।

दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश प्रतिभा सिंह ने कहा कि गुणवत्तापरक जीवन और मानवीय रास्ता जेटली के जीने का तरीका था।

इसके अलावा पूर्व अटॉर्नी जनरल के. पराशरन और पूर्व अतिरिक्त सोलीसीटर जनरल सिद्धार्थ लूथरा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)