देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,015 नये मरीज सामने आए, पांच लाख ठीक हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

महाराष्ट्र में 17 अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या छह लाख के पार चली गई थी और मंगलवार को महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या सात लाख के पार होने के आसार हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से 212 और लोगों की मौत दर्ज की गई है जिन्हें मिलाकर महाराष्ट्र में अबतक 22,465 लोग अपनी जान इस महामारी में गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के पजांब में 1516 नए मामले, राज्य में अब तक 1129 लोगों की मौत: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में 14,219 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या पांच लाख के पार यानी 5,02,490 तक पहुंच गई है।

अधिकारी के मुताबिक इस समय राज्य में 1,68,126 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | Building Collapses in Mahad: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, 22 को बचाया गया, 70 से 80 लोगों के फंसे होने की आशंका.

उन्होंने बताया कि सोमवार को राजधानी मुंबई में 743 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 20 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में अबतक 1,37,096 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 7,442 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में 18,267 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में 1,107 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 90,257 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में शहर में 40 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई। पुणे में अबतक 2,345 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।

अधिकारी के मुताबिक अबतक महाराष्ट्र में 36,63,488 लोगों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)