कर्नाटक में COVID-19 के मामले तीन लाख के पार, मृतकों की संख्या 5 हजार से अधिक
कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 8,580 नये मरीज सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,406 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस से 133 और लोगों की मौत हुई, जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 5,091 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.