एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुद्रा बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटकर 74.36 के स्तर पर आ गया। इसबीच निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व और भारतीय रिजर्व बैंक से ताजा संकेतों का इंतजार हैं।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा

मुंबई, 27 अगस्त मुद्रा बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटकर 74.36 के स्तर पर आ गया। इसबीच निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व और भारतीय रिजर्व बैंक से ताजा संकेतों का इंतजार हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 74.30 पर खुला, लेकिन गिरावट दर्ज करते हुए 74.36 के स्तर तक चला गया, जो डॉलर के मुकाबले उसके पिछले बंद भाव 74.30 से छह पैसे की कमजोरी को दर्शाता है।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार आवक, घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख और डॉलर की कमजोरी ने रुपये का समर्थन किया, लेकिन इसके बावजूद निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं। आरबीआई गवर्नर आज एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत गिरकर 92.87 पर आ गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 1,581.31 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत बढ़कर 45.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).