एजेंसी न्यूज

COVID-19 के टीके लिए सरकार की कोई तैयारी नहीं होना खतरनाक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के टीके तक पहुंच के लिए उचित और समग्र रणनीति के कोई संकेत नहीं मिलने और सरकार की ओर से कोई तैयारी नहीं होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसा होना खतरनाक है।

COVID-19 के टीके लिए सरकार की कोई तैयारी नहीं होना खतरनाक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
राहुल गांधी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 27 अगस्त: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में कोरोना वायरस के टीके तक पहुंच के लिए उचित और समग्र रणनीति के कोई संकेत नहीं मिलने और सरकार की ओर से कोई तैयारी नहीं होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसा होना खतरनाक है.

उन्होंने ट्वीट किया, "कोविड के टीके तक पहुंच की एक उचित और समग्र रणनीति अब तक बन जानी चाहिए थी. लेकिन अब तक इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं. भारत सरकार की कोई तैयारी नहीं होना खतरनाक है." कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता ने कहा था कि सरकार को कोरोना वायरस के टीके के इस्तेमाल, इसके वितरण की व्यवस्था पर अभी से काम करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: COVID-19 Vaccine: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- कोरोनो वैक्सीन पर केंद्र की लापरवाही चिंताजनक

गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 75,760 मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को मरीजों की कुल संख्या 33,10,234 हो गई. मृतक संख्या बढ़कर 60,472 हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).