देश की खबरें | कांग्रेस को अपनों पर नहीं, भाजपा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने की जरूरत: सिब्बल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी की जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जितिन प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग से जुड़ी खबर की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी को अपने लोगों पर नहीं, बल्कि भाजपा को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से निशाना बनाने की जरूरत है।