नयी दिल्ली, 27 अगस्त भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान रोहित राजपाल को दूसरी बार चार साल के कार्यकाल के लिये दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) का अध्यक्ष चुना गया है।
डीएलटीए की बुधवार को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में राजपाल का इस पद पर चयन सर्वसम्मति से किया गया। पूर्व डेविस कप खिलाड़ी बलराम सिंह को फिर से महासचिव (खेल) चुना गया है।
यह भी पढ़े | Gujarat Wall Collapse: भरूच जिले के नोधना गांव में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से दो लड़कियों की मौत.
पिछले कार्यकाल में कोषाध्यक्ष रहे राजीव खन्ना अब महासचिव (प्रशासन) होंगे। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना के पुत्र आदित्य खन्ना नये कोषाध्यक्ष होंगे।
डीएलटीए के कई उपाध्यक्षों में दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख सतीश उपाध्याय भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोमा में हैं, वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज जारी.
राष्ट्रीय खेल संहिता के उल्लंघन के कारण हाल में एआईटीएफ आजीवन अध्यक्ष पद से हटने के लिये मजबूर होने वाले अनिल खन्ना डीएलटीए के आजीवन अध्यक्ष बने रहेंगे। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के चेयरमैन नरिंदर कुमार को भी आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है।
राज्य खेल संघ या संस्थाएं अभी राष्ट्रीय खेल संहिता के दायरे में नहीं आते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY