मुंबई, 27 अगस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा की जा रही पूछताछ में शामिल होने के लिए रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक चक्रवर्ती बृहस्पतिवार को डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब मामले की जांच कर रही सीबीआई रिया चक्रवर्ती के परिवार के किसी सदस्य से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.
शौविक सांताक्रूज के कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब सवा दस बजे एक कार में सवार होकर पहुंचा। गौरतलब है कि यहीं पर सीबीआई के अधिकारी रूके हुए हैं।
पिछले हफ्ते उच्चतम न्यायालय ने सुशांत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के फैसले को सही ठहराया था।
यह भी पढ़े | Gujarat Wall Collapse: भरूच जिले के नोधना गांव में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से दो लड़कियों की मौत.
शौविक से पहले, सीबीआई ने बृहस्पतिवार को सिद्धार्थ पिठानी को लगातार सातवें दिन पूछताछ के लिए बुलाया था। पिठानी सुशांत के साथ उनके घर में रहते थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिठानी डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब नौ बजे एक कैब में सवार होकर पहुंचे थे।
जांच एजेंसी ने बुधवार को भी पिठानी से 12 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी।
सुशांत जिस वॉटरस्टोन रिजॉर्ट में कुछ समय के लिए रूके थे, वहां का मैनेजर भी बुधवार को डीआरडीओ के अतिथि गृह में आया था।
बांद्रा पुलिस का एक दल भी बुधवार को यहां आया था और करीब एक घंटे रूका था।
उपनगर बांद्रा के मॉन्ट ब्लैंक अपार्टमेंट्स में 14 जून को 34 वर्षीय सुशांत की लाश उनके कमरे में मिली थी। घटना के वक्त पिठानी, खानसामा नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत घर में ही मौजूद थे।
कूपर अस्पताल जहां पर सुशांत की अटॉप्सी हुई थी वहां बुधवार को सीबीआई का दल गया था।
जांच एजेंसी ने शुक्रवार को पिठानी और नीरज सिंह के बयान दर्ज किए थे।
शनिवार को सीबीआई का दल पिठानी, नीरज और सावंत को लेकर सुशांत के फ्लैट पर गया था जहां 14 जून को हुई घटनाओं की कड़ियों को सिलसिलेवार समझने के लिए घटनाक्रम को कृत्रिम तौर पर दोहराया।
इसके बाद तीनों को रविवार को फिर से फ्लैट पर ले जाया गया और बाद में डीआरडीओ के अतिथि गृह में उनसे पूछताछ हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY