देश की खबरें | कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हुई, मृत्यु दर कम होकर 1.72 प्रतिशत हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक दिन में रिकार्ड 73,642 मरीजों के ठीक होने के साथ ही भारत में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 32 लाख हो गई। इसके साथ ही ठीक होने की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हो गई, वहीं मृत्यु दर और कम होकर 1.72 प्रतिशत हो गई, जो दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है।