Delhi Riots: दिल्ली दंगों में पुलिस का चौकने वाला चार्जशीट, लिस्ट में सीताराम येचुरी, योगेन्द्र यादव, जयती घोष और राहुल रॉय के नाम शामिल
दिल्ली में इस साल फरवरी में हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस ने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयती घोष, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं कार्यकर्ता अपूर्वानंद और डॉक्यूमेंटरी फिल्मकार राहुल रॉय के नाम सह-षडयंत्रकर्ताओं के रूप में दर्ज किए हैं।