एजेंसी न्यूज

डीसीजीआई से मंजूरी मिलने के बाद कोविड-19 टीके का परीक्षण बहाल होगा: सीरम इंस्टीट्यूट

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘ डीसीजीआई से मंजूरी मिल जाने के बाद हम परीक्षण बहाल करेंगे.’’

डीसीजीआई से मंजूरी मिलने के बाद कोविड-19 टीके का परीक्षण बहाल होगा: सीरम इंस्टीट्यूट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारतीय ने शनिवार को कहा कि वह भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने के बाद आस्ट्रा जेनेका के कोविड-19 टीके का क्लीनिकल परीक्षण बहाल करेगा. दवा कंपनी आस्ट्रा जेनेका ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन में मेडिसिन हेल्थ रेगुलेटरी ऑथोरिटी से मंजूरी मिल जाने के बाद आस्ट्रा जेनेका ऑक्सफोर्ड कोरोना वायरस टीका एजेडडी 1222 का क्लीनिकल परीक्षण बहाल हो गया. ऑथोरिटी ने कहा कि परीक्षण सुरक्षित है.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘ डीसीजीआई से मंजूरी मिल जाने के बाद हम परीक्षण बहाल करेंगे.’’ एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर पूनावाला ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले कहा था, जब तक परीक्षण पूरे नहीं हो जाते, हमें किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए. हाल की घटनाओं की श्रृंखला इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि क्यों हमें पक्षपातपूर्ण नहीं होना चाहिए और अंत तक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए.’’

टीके का मनुष्य पर परीक्षण बहाल होने से पहले परीक्षण में शामिल एक प्रतिभागी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात सामने आने के बाद ट्रायल पर रोक लगा दी गयी थी. इस निलंबन के बाद डीसीजीआई ने एसआईआई से इस टीके के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षणों के लिए नयी भर्ती पर अगले आदेश तक स्थगन लगाने का निर्देश दिया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).