देश की खबरें | शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चाईबासा जिले की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चाईबासा, 12 सितंबर झारखंड के चाईबासा जिले की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी धुरवचारण बेहरा ओडिशा के ही क्योंझर जिले के बमबारी थाना अंतर्गत कुटुपाली का रहने वाला है और उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
जगन्नाथपुर पुलिस थाने के प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि एक युवती ने जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह में थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि बेहरा शादी का झांसा देकर अपने गांव ले गया और गांव के मंदिर में शादी कर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में डोम्बो जंगल में छोड़ दिया जहां से गांव वालो ने युवती को स्थानीय सरपंच के पास पहुंचाया
मोदक ने बताया कि सरपंच द्वारा युवती के पिता को सूचना दी गयी और पिता पीड़िता को घर लाए।
बाद में युवती ने जगन्नाथपुर थाने में जुलाई महीने में ही उक्त युवक के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया था।
चाईबासा पुलिस ने शनिवार को बमबारी थाने के सहयोग से छापेमारी कर कर बेहरा को उसके घर से गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी मोदक ने बताया कि युवक ने युवती के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात स्वीकार की है।
, इन्दु,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

