विदेश की खबरें | इटली में अश्वेत व्यक्ति की हत्या, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लेागों

प्रधानमंत्री गुइसेपे कोंटे और गृहंमंत्री ने 21वर्षीय विल्ली मोंटीरो दुआर्ते के अंतिम संस्कार में भाग लिया। यहां छह सितंबर को तड़के शहर के बाहरी इलाके कोलेफेरो में लड़ाई के दौरान मोंटीरो मौत हो गयी थी।

इस हत्या के सिलसिले मे पुलिस के रिकार्ड में दर्ज दो भाइयों समेत चार इतालवी गिरफ्तार किये गये हैं लेकिन अभियोजकों की ओर से अभी तक यह संकेत नहीं दिया कि यह हत्या नस्ली मंशा से की गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Pakistan: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 584 नए मामले दर्ज, अब तक 6,373 संक्रमितों की हुई मौत.

इतावली खबरों में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया है कि झगड़े में अपने एक दोस्त को पिटते देख दुआर्ते ने हस्तक्षेप किया और उसकी ही निर्ममता से पिटाई होने लगी।

दुआर्ते के माता-पिता अफ्रीकी देश केप वर्दे के हैं लेकिन उसका जन्म रोम में ही हुआ था।

यह भी पढ़े | लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में सोने की खदान धंसने से 50 की मौत.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)