Coronavirus Cases Update in Mizoram: मिजोरम में COVID19 के 31 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमित संख्या हुई 2049
मिजोरम में शुक्रवार को नौ सुरक्षाकर्मियों सहित कुल 31 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,049 हो गयी है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, लॉगतलाई जिले से 15, लुंगलेई से आठ, मामित से छह, और कोलासिब तथा चम्फाई जिले से एक-एक नया मामला सामने आया.