देश की खबरें | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे पलानीस्वामी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी को 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव के लिये अन्नाद्रमुक ने मुख्यमंत्री पद का अपना उम्मीदवार नामित किया है। इस तरह, नेतृत्व के मुद्दे को लेकर उनके और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के बीच चल रहे मतभेद से उपजा संकट बुधवार को समाप्त हो गया।