देश की खबरें | सार्वजनिक पद पर 19 वर्ष पूरे करने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को बधाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में 20वें साल में प्रवेश करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

आज ही के दिन वर्ष 2001 में मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। लगभग 13 साल तक राज्य का मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बनें और तभी से देश का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान की पार्टी LJP को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने छोड़ी पार्टी, 4 बार रहे हैं विधायक.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘सार्वजनिक कार्यालय में 19 वर्ष पूरे करने पर कैबिनेट में आज प्रधानमंत्री जी को बधाई दी गई।’’

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने कई चुनौतीपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है एवं कई लंबित योजनाएं पूरी की हैं।

यह भी पढ़े | NEET 2020 Result Date: NTA 12 अक्टूबर तक कर सकता है एनईईटी यूजी 2020 एक्जाम रिजल्ट की घोषणा, आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर ऐसे करें चेक.

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी ने सामान्य लोगों के जीवन का स्तर बढ़ाया है। आवास, बिजली, गैस, आयुष्मान भारत, बैंक खाता, पानी जैसी अनेक सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई और लोक कल्याण का नया मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने सुशासन में अनेक नई पहल की तथा देश को एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी।’’

जावड़ेकर ने कहा कि सुरक्षा के साथ समझौता न करते हुए भी उन्होंने सभी देशों से अच्छे और मजबूत संबंध बनाए और तरक्की के लिए बुनियादी सुधार किया।’’

पिछले महीने आयु के 70 साल पूरा करने वाले मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में काम कर चुके हैं। कई वर्षों तक वह भाजपा के संगठन मंत्री रहे। वर्ष 2001 में उन्हें उनके गृह राज्य गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

इसके बाद मोदी ने कभी हार का स्वाद नहीं चखा। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की। इससे भी बड़ी विजय भाजपा को उनके नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)