एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में 12 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, सात अक्टूबर जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में 12 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Hathras Case: सुरक्षा के लिए हाथरस पीड़िता के घर पर प्रशासन ने लगाए CCTV कैमरे, कहा- परिवार की इजाजत के बाद उठाया कदम.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम को जैनापोरा के सुगन गांव में तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: लाजपत नगर इलाके में कार पर गिरा ट्रक, 2 व्यक्तियों की हुई मौत.

आज सुबह खत्म हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन से जुड़ी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).